संदेहास्पद हालत में महिला पहुंची अस्पताल,
कई दिनों से मां के संपर्क में थी मां की रिपोर्ट हाल ही में आई पॉजिटिव

योगेश राजपूत ,बुधनी
एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार दोपहर नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अस्पताल पहुंची और कोरोना टेस्ट को लेकर अस्पताल कर्मियों से पूछताछ करने लगी कुछ ही देर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गएl बताया जाता है कि वह महिला वार्ड क्रमांक 4 पुलिस कॉलोनी मैं रह रही है कुछ दिन पहले इटारसी में उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी जिसे होशंगाबाद अस्पताल में भर्ती करा कर सैंपल भेजा गया था जो हाल ही में पॉजिटिव आया है पीड़ित ने बताया कि वह मां के संपर्क में रही है और 20 अप्रैल को बुधनी आई है l जिस पर महिला और उसके 8 सदस्य परिवार एवं एक ऑटो चालक जिस के संपर्क में वह महिला रही है इन सभी को घरों पर क्वॉरेंटाइन किया गया है परंतु अब प्रश्न यह उठ रहा है कि अस्पताल में नियम अनुसार क्वॉरेंटाइन रूम बनाए गए हैं जहां ऐसे मरीजों को सुरक्षित रखा जा सकता है बावजूद इसके इन सभी को घरों में रखा जाना कहां तक  सुरक्षित है l प्रभारी बीएमओ डॉ अंकुश शर्मा ने बताया कि सभी के सैंपल भोपाल भिजवाए गए हैं
Share To:

Post A Comment: