दिनेश शर्मा, आष्टा

एमपी मीडिया पाइंट 

प्रेस वार्ता:-  आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय 


सामाजिक रसोईयों को दिया धन्यवाद, ओर आगे दिया सहयोग का आश्वासन ।

वैश्विक महामारी के रूप में फेल रही कोरोना संक्रमण की बीमारी जानलेवा होकर पूरे विश्व को दहशत जदा किये हुए है , ओर सरकार द्वारा जान माल को सुरक्षित रखने के लिए पूरे भारत मे लॉकडाउन लागू है ।इसके कारण गरीब, असहाय, मजबूर ,जरूरतमंद लोगों के लिए यह लॉकडाउन भूखों मरने की नोबत लेकर आता इसके पहले ही शहर में अनेकों सामाजिक रसोइघर स्थापित हो गए हैं। ओर इन रसोईयों को प्रशानिक व शासन स्तर पर भले ही किसी प्रकार का सहयोग नही मिल रहा हो पर नगर के दान दाता खुले मन से दान देकर सहयोग कर रहे है ।उक्त बात आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय ने कही।
उन्होंने कहा कि रोजाना पूरे शहर में सुबह शाम दोनो समय हजारो भोजन के पैकेट वितरण हो रहे। लॉकडाउन का पालन करते हुए जिस तरह से भोजन वितरण का कर्यक्रम बड़े स्वरूप में चल रहा है , इससे हर जरूरतमन्द भर पेट भोजन कर रहा है ।
शहर में प्रमुख रूप से बड़े स्वरूप में  मानस भवन में सेवा समिति, ओर सर्जन स्कूल शांतिनगर में माँ बंजारी धाम समिति  के रूप में वरिष्ठ समाजजनों द्वारा रसोइयां चलाई जा रही है  इन रसोइयों से रोजाना सुबह और शाम को लगभग 3000 से 3200 पैकेट भोजन वितरण हो रहा है।
बड़ी बात यह है कि यह रसोइयां लॉक डाउन लगने के समय से ही चल रही है। किंतु शासन, प्रशासन से जरा भी सहयोग इन समितियों को नहीं मिल रहा है।
लेकिन लॉक डाउन का समय परिधि बढ़ने के कारण अब यह सामाजिक रसोइयो के संचालक गण थोड़ा चिंतित होने लगे है ।ऐसे में आज मानस भवन में क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने पत्रकारों को आमंत्रित कर एक प्रेस वार्ता की ओर विश्वास दिलाया कि आप लोग निश्चिंत रहें आगे भी भोजशाल‍ इसी तरह चलाये , किसी प्रकार की भी परेशानी नही आने दूँगा । हर जरूरतमंद की हर सम्भव मदद करने के लिए में तत्पर हूँ ,  आप लोग भी मुझे बताए ।यथासंभव  मदद करुगा ।  

पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में विधायक ने आश्वस्त किया कि मैने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को बता दिया है कि अब शहर में तहसील व सीहोर जिले के बाहर से कोई सब्जी व फल फ्रूट आयत नहीं होगा ।  ओर न ही आष्टा में कहीभी थोक या खेरची में बिकने आएगा ।अगर कहीं  बाहर से आता है तो आप बताए तत्काल कार्यवाही की जाएगी । ओर पूरी तहसील वासी निश्चिंत रहे तहसील के द्वार हर नागरिक के लिए खुले है , हर अधकारी आपकी समस्या को सुनेगा व समुचित समाधान भी करेगा ।
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ बीजेपी के नेता धारा सिंह , नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश राठौर , विशाल चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा। रवि सोनी, हरेंद्र सिंह , मानस भवन समिति के प्रमुख सत्यनारायण कमरिया ।आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Share To:

Post A Comment: