नल जल योजना की लाइनों से नहीं आ रहा पानी, 
जान आफत में डालकर ला रहे पानी..

योगेश राजपूत, बुधनी  एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील मुख्यालय बुधनी करीबी के करीबी ग्राम बगवाड़ा के वाशिंदे जान जोखिम में डालकर पानी लेने बाहर निकल रहे हैं। लाकडाउन के इस दौर मे उन्हें  पेयजल संकट से भी निपटना पड़ रहा है।
ग्रामीणों बताते हैं कि नलों से पानी नहीं आ रहा इस समस्या के चलते उन्हें हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।  

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में सरकार ने घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से नल-जल योजना प्रारंभ की थी, संबंधित ठेकेदार ने पाइप लाइनों को बिछाने में अनियमितता बरती और नियमों को बलाए-ताक रखकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जिसके परिणाम स्वरूप अब स्थिति यह है कि कहीं-कहीं तो पानी की फिजूलखर्ची हो रही है जिससे रास्तों पर पानी भर रहा है तो कहीं पानी ही नहीं पहुंच पा रहा, कहीं वॉल खुले पड़े हैं जिससे कीचड़ और मल-मूत्र पाइप लाइनों में जा रहा है।
 ग्राम बगवाड़ा निवासी मुकेश कुशवाहा ने बताया कि पिछले 3 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है लॉक डाउन के चलते ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं उन्होंने इसकी सूचना फोन पर जनपद सीईओ एवं एसडीएम को भी दी है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई हैl इसके उलट सरकार के नुमाइंदे व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा कर रहे हैं जो इस गांव मे सरासर गलत साबित हो रही है।
Share To:

Post A Comment: