पंजाब। लुधियाना के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। वह एसपीएस हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।महामारी से पीड़ित लुधियाना के एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक एसीपी डीएमसी लुधियाना में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। उनकी प्लाज्मा थेरेपी करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही इन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि एसीपी को मंडी में ड्यूटी के दौरान संक्रमण हुआ था। 13 अप्रैल को हालत खराब होने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Post A Comment: