एमपीएमपी
अमेरिका में कोरोना वायरस इस समय जमकर कहर बरपा रहा है। इस वायरस ने अमेरिका में अभी तक नौ लाख से अधिक लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। जबकि 53 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस अपडेट और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाली दैनिक प्रेस वार्ता को बंद कर दिया है।
इसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला कारण बताया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रेस वार्ता का कोई मतलब नहीं है, जब पक्षपाती मीडिया शत्रु की तरह सवाल छोडक़र और कुछ नहीं पूछता फिर तथ्यों के साथ रिपोर्ट नहीं की जाती है।
इससे अमरीकी लोगों को फेक न्यूज के अलावा और कुछ नहीं मिलता है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रेस वार्ता को बंद करने का एक अन्य कारण उनकी चुनावी कैंपेन को भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता में पत्रकारों से उलझ जाते थे जिसके कारण उनके बयानों की खूब आलोचना होती थी।

Post A Comment: