इछावर-नसरुलागंज हार्दिक पर फंसे सैकड़ों वाहन,
मुख्यमंत्री शिवराज पुत्र कार्तिकेय के कार्यक्रम मे जा रहे कलेक्टर की गाड़ी जैसे-तेसे धकाकर निकाली,
शासन की अनदेखी व रोड निर्माण एजेंसी की लापरवाही को 24 घंटे से भुगत रहे यात्री
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे के हालातों मे सुधार नहीं हो पा रहा। अब भी सैकड़ों वाहनों की लाईन लगी हुई है। शुक्रवार दोपहर मे नसरुल्लागंज की ओर जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज पुत्र कार्तिकेय के कार्यक्रम मे जा रहे कलेक्टर का वाहन को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बमुश्किल धकाकर विपदा से पार लगाया गया।आंखों देखा हाल...
आंखों देखा हाल....
बतादें कि इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे की बदतर हालात से मीडिया ने शासन को बारिश से पहले ही अवगत करा दिया था लेकिन प्रशासन की "ट्यूबलाइट" देर से उठी जिसका नतीजा यह है कि मार्ग पर आए दिन न केवल एक्सीडेंट हो रहे हैं बल्कि ट्रेफिक भी जाम हो रहा है।
इछावर,नादान,लाड़कुई,नसरुल्लागंज के क्षेत्रवासियों का कहना है कि हमे तो यह समझ मे नहीं आ रहा, कि बोरदी कला टोल प्लाजा पर आखिर वाहनों से टैक्स किस बात का वसूला जा रहा है ?

Post A Comment: