समय से पहले टूटा संगीत के गगन से एक सितारा,
अनुराधा पौडवाल के बेटे 35 वर्षीय आदित्य पौडवाल का निधन

मुंबई, एमपी मीडिया पाइंट 

भारतीय संगीत की एक प्रतिभा आज समय से पहले संसार से अलविदा कह गई । पिछले कुछ से से गंभीर बिमारी से जूझ रहे आदित्य पौडवाल ने आज अंतिम सांस ली।
वर्ष  2020 अब तक कई गमगीन खबरें दे गया। कोरोना वायरस और अन्य कारणों के वजह से हो रही मौतों ने लोग परेशान हैं। सिनेमा जगत के कई लोकप्रिय सेलेब्स इस साल दुनिया को अलविदा कह गए. उनके निधन के गम को लोग अभी भूला भी नहीं पाए थे कि एक और गमगीन खबर सामने आई है. भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।
उन्होंने 35 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

जानकारी अनुसार  पिछले काफी समय से आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया। आदित्य के निधन पर संगीत से जुड़ी कई हस्तियों ने शोक जताया है।
Share To:

Post A Comment: