Home
Unlabelled
बुधनी: अभी नहीं हटेगा प्रतिबंध..., बुधनीघाट पहुंची रस्क्यू टीम
रेस्क्यू टीम पहुंची बुधनी घाट,
फिलहाल नहीं हटेगा प्रतिबंध...
योगेश राजपूत, बुधनी एमपी मीडिया पाइंट
बुधनी-नर्मदा तट पर स्थित बुधनी घाट में फिलहाल नर्मदा स्नान पर प्रतिबंध जारी रहेगाl उल्लेखनीय है कि विगत 12 जुलाई को नर्मदा में घड़ियाल नजर आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने नर्मदा में स्नान आदि गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया था तब से ही नर्मदा घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है चुकी राजधानी सहित आसपास के सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इस्नानआर्थी बुधनी घाट आया करते हैं जिससे स्थानीय नागरिकों को रोजगार मिलता है नर्मदा में घड़ियाल दिखने के बाद लगे प्रतिबंध से दुकानदारों, नाविकों आदि के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन के सामने प्रतिबंध हटाने की मांग भी रखी है इसे लेकर सोमवार को वन विभाग के अधिकारी होशंगाबाद से आई विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ बुधनी घाट नर्मदा तट पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय नाविकों से बात की जिस पर उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से घड़ियाल नदी में नजर नहीं आया है मौके पर वन विभाग के एसडीओ मनोज भदौरिया, रेंजर शिवपाल पिपरदे तथा वन अमला मौजूद रहाl
Back To Top
Post A Comment: