45 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 308 है
     
सीहोर 10 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट

     मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 45 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई जो चाण्क्यपुरी, बड़ा बाजार, कोतवाली चौराहा, कुलकुला माता मंदिर, इंग्लिशपुरा, अवधपुरी, नरेनद्र नगर, पारस विहार, अंबेडकर पार्क क्षेत्र के निवासी हैं। आष्टा विकासखंड से 13 व्यक्तियों की जांच पॉजीटिव आई है जो बुधवारा, मुरावर, करमनखेड़ी, कन्नोद रोड, कॉलोनी चौराहा एवं मैना के निवासी हैं। नसरुल्लागंज  4 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जो नवगांव, नंदगांव, लाड़कुई एवं सुभाष कॉलोनी के निवासी हैं। बुदनी से 4 व्यक्तियों की  रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।जो बायां, शाहगंज, स्थानीय वार्ड नंबर 8 एवं बिलपान के निवासी है। श्यामपुर से 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है जो परोलिया, बिजौरी, कुलासकला, थूना कला, हसनपुर, पीलीकरार, हीरापुर के निवासी हैं।इछावर अन्तर्गत रुपेड़ा एवं रामदासी से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में कुल एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 308 है। आज 25व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिनमें सीहोर के 4, बुदनी के 5, इछावर के 6, नसरुल्लागंज के 3, श्यामपुर से 1 एवं आष्टा से 6 व्यक्ति शामिल हैं। अब तक कुल रिकवर/डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 576 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 23 हो गई है। आज 405 यक्तियों के  सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 73सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर के 110, आष्टा से 83, नसरूल्लागंज के37, बुदनी के 53 इछावर के 49  सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए हैं।  
Share To:

Post A Comment: