सीहोर/इछावर: एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को इछावर तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर निवासी करीब आधा दर्जन किसान कलेक्टर कार्यालय सीहोर पहुंचे जहां उन्होंने आवेदन प्रस्तुत करते हुए "इच्छा-मृत्यु" की स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी बात कही।
कलेक्टर सीहोर को सौंपे आवेदन पत्र मे किसानों ने कहा कि हम विगत 40 वर्षों से सरकारी पट्टे की जमीन पर खेती कर रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत वहां गौ-शाला बनाना चाहती है। हमे तहसीलदार कार्यालय इछावर से बार-बार नोटिस पहुंचाए जा रहे हैं। जबकि गौ-शाला का निर्माण गांव की किसी उपयोगहीन जमीन पर किया जा सकता है।


Post A Comment: