खेल मैदान पर करवा रहे गौशाला का निर्माण, 

शिकायत को लेकर युवा पहुंचे तहसीलदार आफिस,

 एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

आज इछावर ब्लाक के ग्राम आमलारामजीपुरा के ग्रामीण के युवाओं ने एक ज्ञापन एसडीएम बृजेश सक्सेना को सौंपा,  ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम आमलारामजीपुरा में  श्मशान के पास खेल मैदान है। जोकि पूर्व से ही खेल मैदान है और रिकॉर्ड में दर्ज है। उक्त मैदान पूर्व में स्कूली बच्चों एवं युवाओं के लिए बनवाया गया था। लेकिन अब उस स्थान पर गौशाला निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसे रुकवाया जाए।


 जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। इस मामले में ग्राम के युवाओं का कहना है कि गौशाला का निर्माण खेल मैदान को छोड़कर अन्य स्थान पर किया जाए। ताकि आने वाले समय में गौशाला के मवेशी द्वारा खेल मैदान को गंदा नहीं करें और युवाओं को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का पूरा अवसर दिया जाय। गौशाला को  अन्य जगह पर  व्यवस्थित किया जाए।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान को ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी द्वारा लेआउट किया गया, वहां तो पहले से ही खेल मैदान बना हुआ है। पूर्व में भी कुछ दबंगों द्वारा खेल मैदान पर पोखर निर्माण किया जा रहा था उसे भी रोका गया था। और उसको प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए निर्माण पर रोक लगाई थी।अतः खेल मैदान सुरक्षित रखा गया था। लेकिन अब उस पर गौशाला कार्य किया जा रहा है। युवाओं एवं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए रोक लगाई जाए।
 गौशाला का निर्माण हो , लेकिन खेल मैदान भी सुरक्षित रहे। गांव में अन्य भूमि भी है। जहां गौशाला व्यवस्थित तरीके से बनाई जा सकती है।  ज्ञापन सौंपने वालों में ईशवरसिंह पटेल,राजकिशोर अवधनारायण,प्रभुदयाल,राम जी,मांगीलाल,किशोरीलाल,सिवनारायण,दिनेश,गोकुल प्रसाद,शैलेंद्र,श्यामसिंह,महेंद्र कुमार,हरिओम आदि शामिल हैं।
Share To:

Post A Comment: