48 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 336 है
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है ।
सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में एएनएम,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 955 है जिसमें से 23 की मृत्यु हो चुकी है 596 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 336 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 390 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 17265 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 14860 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है।
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 336 है
सीहोर 11 सितंबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 48 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई जो देवनगर, स्वदेशनगर, पारस वाटिका, हाउिसंग बोर्ड, वृंदावन कालोनी, भोपाल फाटक, बड़ी ग्वालटोली, बड़ा बाजार, शिक्षक कॉलोनी, राजारिया मोहल्ला गंज के निवासी हैं। आष्टा विकासखंड से 12 व्यक्तियों की जांच पॉजीटिव आई है जो कन्नोद रोड़, सेमनरी रोड़, कमालपुरा, एचडीएफसी बैंक, धुपाडिया के निवासी हैं। नसरुल्लागंज 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जो नीलकंठ, धौलपुर, सुभाष नगर कॉलोनी, लाड़कुई आंबा के निवासी हैं। बुदनी से 9 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जो रेहटी, चोपाड़ा कॉलोनी, तालपुरा एवं स्थानीय निवासी है। इछावर अन्तर्गत 5 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो भाउखेड़ी, अमलाहा एवं इछावर के निवासी हैं। जिले में कुल एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 336 है। आज 20 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल रिकवर/डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 596 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 23 हो गई है। आज 390 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 80 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर के 116, आष्टा से 41, नसरूल्लागंज के 45, बुदनी के 52 इछावर के 56 सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए हैं।आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है ।
सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में एएनएम,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 955 है जिसमें से 23 की मृत्यु हो चुकी है 596 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 336 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 390 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 17265 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 14860 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है।


Post A Comment: