इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले के साथ-साथ इछावर ब्लाक मे भी कोरोना पैर अब अंगद के पैर साबित होने लगा है। लोकडाउन के पूरे समय पर शून्य (0)पर खेल कर आऊट हुआ कोरोना अब अनलाक के बाद  शतक (103) बनाकर अंगद के पैर की तरह नाबाद जम चुका है जो अब नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

बीएमओ डा. बीबी शर्मा द्वारा जारी ताजा कोरोना जानकारी के अनुसार इछावर ब्लाक मे कोरोना पोजिटिव-एक्टिव की संख्या सेंचुरी मारकर 103 हो गई है। इनमे से चार व्यक्ति काल के गाल मे भी समा चुके हैं। 72 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है वहिज वर्तमान मे 27 कोरोना संक्रमितों का उपचार जारी है।
खासबात यह है कि इछावर ब्लाक मे 19 कोरोना संक्रमित एेसे हैं जिनका इलाज उन्हीं के घरों मे चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों से कहा है कि समय-समह पर एवं इमरजेंसी मे वह स्वास्य विभाग के काल सेंटर पर संपर्क करते रहें।

अब सवाल यह उठ रहा है कि पूरे अनलाक के वक्त इछावर ब्लाक मे जो कोरोना वायरस फटक तक नहीं पाया था वह अब इतना तांडव क्यों दिखा रहे है। "कोरोनाकाल" के विशारदों की माने तो इसके पीछे दो कारण स्पष्ट रुप से उभरकर सामने आ रहे हैं

(1)- प्रशासन का सख्त रवैया पहले जैसा नहीं रहा।(2)- नागरिकों की बड़ती लापरवाही),

बता दें कि लाकडाउन के समय इछावर मे सड़कों पर थूकने का भी जुर्माना सैकड़ों रुपये भरना पड़ा था। बगैर मास्क पहने लोगों से भी अर्थ दंड वसूले गए थे। व्यापारियों पर कार्रवाई की गई थी और सख्ती के साथ भीड़ को तितर-बितर करना तो मानो पुलिस का शगल बन गया था लेकिन अब शहर के हालत विलकुल उलट गए हैं।
मात्र 15 प्रतिशत लोग ही मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। शासकीय-अशासकीय कार्यालय हों या बैंक यहां लोगों का अच्छा-खासा जमावड़ा देखा जा सकता है।
मुख्य बाजार,कोलीपुरा,गंजीबड़,याद पुरा इन चारों मे तो एेसा लग रहा है जैसे काम्पटिशन चल रहो कि कौन सबसे ज्यादा कोरोना के गाइड लाइन धज्जियां बिखेर सकता है!!
प्रशासन ने इछावर के हालातों को अब भी यदि गंभीरता से नहीं लिया तो वह दिन दूर नहीं जब कोराना इछावर मे डबल सेंचुरी मार दे और कई ओर लोगों असमय जहां को अलविदा कहना पड़े।
Share To:

Post A Comment: