अमलाहा के कृषकों के साथ कलेक्टर एवं एसपी ने
की बैठक के दौरान चर्चा
इछावर 02 अक्टूबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील के ग्राम अमलाहा मे जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दो अक्टूबर को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सांथ बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बैठक मे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया व पिछले दिनों सौंपे गए ज्ञापन मे कही गई बातों की ओर ध्यानाकर्षित किया।
बैठक में फसल बीमा योजना, क्रॅाप कटिंग में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने तथा जिन कृषकों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला हैं उनके उचित मुआवजे हेतु, नर्मदा जल योजना का पानी ग्राम में लाने हेतु, बढ़े हुये बिजली बिलों के संबंध में एवं ग्रामसेवक द्वारा बीज वितरण प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा कृषकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों के संबंध में म.प्र. शासन को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर एसपी एसएस चौहान, एएसपी समीर यादव, इछावर एसडीएम बृजेश श्रीवास्तव, आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान व अमलाहा के जनप्रतिनिधि लखनलाल पटेल,दीपक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Post A Comment: