अभ्यर्थियों को आपराधिक जानकारी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित करनी होगी
सीहोर 16 अप्रैल,2019एमपी मीडिया पाइंट
लोकसभा निर्वाचन 2019 के के मद्देनजर रखते हुए निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थी को स्वंय की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में घोषणा पत्र में जानकारी अंकित करने के उपरांत घोषणा पत्र को प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित करनी होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में घोषणा पत्र संबंधी जानकारी कम से कम तीन बार आपराधिक पृष्ठ भूमि के संबंध में घोषणा पत्र व्यापक रूप से प्रसारित समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उम्मीदवारी की वापसी के अंतिम दिन के अगले दिन से लेकर मतदान के दिवस के दो दिन पूर्व जारी करनी होगी।
-----------------------
मतदान जागरुकता: दिलाई शपथ निकाली रैली
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
अनुविभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग आफिसर इच्छावर आदेश के परिपालन में आज मंगलवार 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत गाजी खेड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्रामीणों के सांथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।
गांव के प्रमुख मोहल्लों से रैली भी निकली गई।
सांथ ही 12मई 2019 को सूरज की पहली किरण के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिसमें सरपंच ओमप्रकाश मालवीय,सचिव राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।


Post A Comment: