एमपीआरडीसी के तहत बनेगा अमलाहा भाऊँखेड़ी रोड,
14 वर्ष का वनवास होगा पूर्ण!
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
संकेत मिल रहे कि भाऊँखेड़ी क्षेत्रवासियों को सब्र का फल मीठा मिलने जा रहा क्योंकि अब एमपीआरडीसी मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के तहत बनेगा बहुप्रतिक्षित एवं बहुचर्चित अमलाहा से भाऊँखेड़ी वाला रोड, जिसकी चौड़ाई 07 मीटर की होगी।
इसी तारतम्य मे शनिवार को एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को रोड निर्माण सम्बंधी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई और और ग्रामीणों से गुजारिश की गई है कि रोड की गुणवत्ता पर सभी को ध्यान देना है व रोड निर्माण एजेंसी को सहयोग भी प्रदान करना होगा इसके बाद एमपी आरडीसी की टीम ने भाऊँखेड़ी सहित अमलाहा के बीच कई जगहों पर रोड पर नापतौल भी कराई।बताया जाता है कि यह रोड निर्माण की फाइनल रिपोर्ट है इसके बाद टेंडर होते ही रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा इस अवसर पर एमपीआरडीसी की तरफ से थामस चेरियन,एनडीबी बैंक से जेएस शर्मा मौजूद थे। अधिकारियों की रोड निर्माण को लेकर हुई आवाजाही के बाद भाऊँखेड़ी,दुर्गपुरा,नरसिंहखेड़ा,धामंदा,अमलाहा आदि गांवों के लोगों की बांछे खिली हुई है, उनका मानना है कि अब शायद 14 वर्ष का वनवास पूर्ण होने वाला है।


Post A Comment: