सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का समापन,

हर कार्य राष्ट्रसेवा से ओतप्रोत होना चाहिए -विधायक वर्मा


इछावर 03 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट

परोपकार के साथ मनुष्य को चाहिए कि वह अपनी भावनाएं समाज और राष्ट्रसेवा से ओतप्रोत रखे, मानवसेवा और देशप्रेम से बड़ा कुछ नहीं। उक्तबात पूर्व राजस्वमंत्री व इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने कही वह सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय के रजत जयंती महोत्सव समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।

विधायक वर्मा ने कहा कि बहुत कोशिशों और संघर्ष के बाद आज राष्ट्र का निर्माण देख आप तसल्ली महसूस कर रहे हैं। हमे ओर भी आगे बड़ना है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देते हुए भारत को विश्व मे सिरमौर बनाना है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को दिलों मे संजोए स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता हूँ जो बिना स्वार्थ के अपना तन,मन,धन इस दिशा मे न्यौछावर कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने सरस्वती विद्यालय के विकास हेतु पांच लाख रुपये विधायक निधि के माध्यम से देने की घोषणा की। उन्होनें 50 हजार रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रदान किए जाने की भी घोषणा मंच से की।

मुख्यवक्ता शिरोमणि दुबे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारत वह राष्ट्र है जिसने गुलामी की हर जंजीर को अपनी राष्ट्रभक्ति से तोड़ा। अभी हम पूर्ण स्वतंत्र नहीं हैं क्योंकि देश मे अराजकता फैलाने वाली ताकतें अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। विद्या भारती संस्थान के 25 हजार स्कूल देश मे संचालित हैं जो हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को अपने पसीने से सींचकर राष्ट्रानुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम को गौरक्षा संघ के प्रांताध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।
रजत जयंती समारोह के रंगमंचीय कार्यक्रम मे विद्यार्थियों तराना,राधिका,नंदनी,सुहानी,रोशनी,तनु,आकाश,अरुण,प्राची गिन्नोरिया,पकल,प्राची,रिचा राठौर,यश आदि साथियों ने तमिलनाडु,केरल,राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र,पंजाब,मणिपुर,उत्तरप्रदेश,कर्नाटक प्रदेश के लोकनृत्य पेश कर उपस्थितों का मन मोह लिया।
विद्यालय प्राचार्य रविंद्र खाखरे द्वारा शांति मंत्र वाचन के पश्चात समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि सुरेंद्र धारीवाल एवं कैशव शिक्षा समिति के पदाधिकारी,गणमान्य नागरिक,अभिभावकों सहित विद्यालय का समूचा स्टाफ मौजूद रहा।
Share To:

Post A Comment: