दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

1 हम्माल ओर 1 तुलावटी की 2018 में हुई सामान्य मृत्यु थी,
दोनो मृतकों की पत्नियों ने मुख्यमंत्री हम्माल तुलावटी सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन किया था ।
मृतक हम्माल हेमराज ,, मृतक तुलावटी कृपाल सिंह, की पत्नियों ने किया था आवेदन ,
4 अप्रेल 2020 को मंडी बोर्ड ने किए प्रकरण स्वीकृत, 
स्वीकृति अनुसार सामान्य मृत्यु पर 30 हजार रुपये प्रावधान अनुसार मृतको की पत्नियों को 30,30 हजार के चेक 23 अप्रेल को मंडी सचिव योगेश नागले एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में मंडी कार्यालय में मंडी  की भारसाधक अधिकारी श्रीमती अंजू अरुण कुमार विश्वकर्मा (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व)ने प्रदान किये ।
मृतको की पत्नी सुमित्रा पत्नी हेमराज व सागर बाई पत्नी कृपाल सिंह को 30, 30 हजार के अलग अलग चेक सौपे ।
लॉक डाउन के चलते जहाँ गरीब मजदूर आर्थिक रूप से बहुत अधिक परेशान होकर संघर्ष कर रहे है ।ऐसे में यह सहायता राशि पाकर दोनो मृतकों की पत्नियो के आँखों मे आँसू भर आये ।और उन्होंने मंडी समिति का भरे मन से बहुत धन्यवाद दिया।
Share To:

Post A Comment: