शहर के यह कोरोनो योद्धा प्रतिदिन करा रहे सैकड़ों गरीब बेसहारा लोगों को भोजन,
चल रही अनेक स्थानों पर सामाजिक रसोईयां,
प्रमुख रूप से आष्टा की माँ बंजारी धाम  समिति और
अलीपुर की अन्नुपूर्णा समिति लोकडाउन में निजी खर्च पर करा रही भोजन 
दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

इनदिनों आष्टा मे कोरोना फाइटर्स बिना किसी स्वार्थ के अपनी जान जोखिम में डाल निजी खर्च कर इस समाजसेवा के कार्य में तन-मन-धन से जुटे है।कोरोना के चलते संपूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में ज्यादा परेशान मजदूर है गरीब सहित दूरदराज के शहरों से पैदल चलकर आ रहे लोगों की सेवा में नगर के कुछ लोग, सामाजिक संस्थाएं पिछले 23 दिनों से पुण्य कार्य लगे है।
23 मार्च से बिना रूके असहाय व गरीब लोगों को चिन्हित कर भोजन पैकेट बांट रहे हैं। 
अलीपुर की अन्नपूर्णा समिति प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करती है। समाज सेवा कर रहे  अलीपुर अन्नपूर्णा समिति के हरिसिंह मेवाड़ा और कमलेश सांवरिया ने  बताया की लोकडाउन के प्रारंभ से बिना प्रशासन के सहयोग के जनसहयोग द्वारा हाथों से ताजा,शुद्ध भोजन बनाकर गरीब, असहाय लोगों मे बांटा जा रहा  है । समाजसेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। भोजन में पूड़ी, सब्जी दिया जाता है।
अलीपुर की सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोगों का कॉलोनी मोहल्लों में जाकर जरूरतमंदों को हाथों से भोजन बनाकर वितरण कर रहे हैं। जो लोकडाउन के अंतिम दिन तक जारी रहेगा ।
इसी प्रकार माँ बंजारी धाम सेवा समिति भी आपसी सहयोग से रोजाना 1000 से 1500 पैकेट भोजन के बना कर जरूरतमदं परिवारों में वितरित रहे है , सबसे प्रमुख बात यह है कि यह समितियां रोजाना अलग-अलग खाद्य सामग्रियों को स्वादिष्ट और शुद्धता का के साथ बनवा कर वितरण करा रहे है ।  अलीपुर अन्नपूर्णा समित्ति के सभी समाजसेवियों और माँ बंजारी धाम समित्ति के सभी सदस्य इस पुनीत कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। समाजसेवा का यह उत्कृष्ट उदाहरण अन्य नगरों के लिए भी अनुकरणीय साबित हो रहा है।
Share To:

Post A Comment: