Home
Unlabelled
इछावर: लोडिंग वाहन और बाइक की टक्कर मे दो युवकों की मौके पर ही मौत
सड़क दुर्घटना मे दो युवकों की मौत,बाइक सवार को मेटाडोर ने मारी टक्कर
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे एक लोडिंग वाहन बाइक को सामने से टक्कर मारी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार इछावर-नसरुल्लागंज हाइवे पर सिंहपुर जोड़ और लाड़कुई के बीच दोपहर करीब 3:00 बजे दुर्घटना हुई। जानकारी अनुसार सिंहपुर निवासी फतिया बारेला और पतिराम बारेला दोनों ही बाइक से लाड़कुई तरफ जा रहे थे तभी एक लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों यवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लोडिंग वाहन भी पलटी खा गया। थाना नसरुल्लागंज अंतर्गत लाड़कुई चौकी से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। लोडिंग वाहन मे रिजंड पीवीसी पाइप भरे हुए थे।
Back To Top
Post A Comment: