नई दिल्ली, एमपी मीडिया पाइंट 
 कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना के कुल 13387 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों के बीच एक राहत की खबर भी आई है।

देश में कोरोना से संक्रमित लोग अब तेजी से ठीक होने लगे हैं। कोरोना के मरीजों के ठीक होने में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है।
साथ ही इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की रफ्तार में भी कमी आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में इस बात का जिक्र किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 260 लोग कोरोना वायरस की महामारी से ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये अबतक की सबसे बड़ी संख्या है, इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की संख्या 183 थी।

मरीजों के ठीक होने की रफ्तार

बुधवार- 11.41%

गुरुवार- 12.02%

शुक्रवार- 13.06%

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार में भी कमी आई है। पहले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े हर तीन में दोगुने हो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये रफ्तार धीमी हुई है। अब 5 से 6 दिन में कोरोना वायरस के केस दोगुने हो रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: