बड़ सकता है कोरोना का खतरा पहले से भी अधिक
नई दिल्ली, एमपी मीडिया पाइंट
बता दें कि अभी कोरोना का एक मुसीबत खत्म नहीं हुई है और अब इसने अपना भयानक रूप दिखाकर दूसरी मुसीबत ने ट्रेलर दिखाना शुरु कर दिया है. यानी अभी तक हम कोरोना से निपट रहे थे. मगर अब हमें कोरोना के डबल अटैक के लिए भी तैयार रहना होगा. क्योंकि दुनिया के दूसरे देशों के साथ साथ कोरोना पार्ट-2 ने भारत पर भी हमला कर दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी कोरोना मरीज़ के ठीक होने के बाद उसके कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का मामला पहली बार उसी चीन में सामने आया, जहां से इस बीमारी की शुरुआत हुई थी. चीन के बाद दक्षिण कोरिया में और अब भारत में भी ऐसा मामला सामने आया है.
गौरतलब हों कि मामला नोएडा का है जहाँ कोरोना से संक्रमित दो मरीज़ों के ठीक होने के बाद भी इस वायरस के दुबारा चपेट में आ गये
हुआ दरअसल ये कि इन दोनों मरीज़ों को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. मगर उससे पहले तीसरी जांच के लिए एक नमूना लिया जाता है. अगर इसमें कोई दिक्कत नहीं होती है तो भी मरीज़ को सलाह दी जाती है कि वो 14 दिन तक घर में ही रहे. मगर नोएडा में जब इस तीसरी जांच की रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया. कोरोना पॉज़िटिव से इलाज के बाद निगेटिव पाए गए दोनों मरीज़ों के शरीर में ये वायरस फिर से लौट आया और उन दोनों मरीज़ों की रिपोर्ट दोबारा पॉज़िटिव आ गई. हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी इन मरीजों में किसी कोरोना संक्रमण के प्रभाव के लक्षण भी नहीं हैं.
अब कोरोना दिखा रहा ऐसा भयानक रूप:
जानकारों और कोरोना पार्ट-2 के शिकार हुए मरीज़ों के मुताबिक ये पहले वाले कोरोना से भी कई गुना खतरनाक है. क्योंकि जो कोरोना के मरीज़ों के लक्षण हैं, वो कोरोना पार्ट-2 के मरीज़ों में पाए ही नहीं जाते. उन्हें ना तो बुखार होता है. ना खांसी और ना उनके जोड़ों में दर्द होता है. ऐसे मरीज़ों की पहचान ही करना बहुत मुश्किल है. मरीज़ को इसका अंदाज़ा ही तब लगता है जब या तो उसका दोबारा टेस्ट किया जाए या फिर वो इस वायरस की आखिरी स्टेज पर आ जाए. यानी जब उसे सांस लेना मुश्किल होने लगे. कोरोना वायरस की इस हेराफेरी को समझाने से पहले देखिए कैसे कोरोना पार्ट-2 ने हिंदुस्तान में दस्तक दी है.
डॉक्टर और वैज्ञानिक ये पता कर रहे हैं कि क्या इन मरीज़ों पर कोरोना ने डबल अटैक किया. या फिर ये किसी और वजह से इससे दोबारा संक्रमित हो गए. हालांकि जानकार मान रहे हैं कि दो बार जांच में निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आने का मतलब शरीर में वायरस का दोबारा एक्टिव होना है.

Post A Comment: