नहीं हुआ सर्वे पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जाए सहायता

नसरुल्लागंज,  एमपी मीडिया पाइंट     

गुरुवार को किसान कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया,

ज्ञापन में मांग की गई कि सेपलपानी, सालारोड,निम्नागाँव के किसानो की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। लेकिन आज तक सर्वे के लिए प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी नही पहुंचे हैं। जबकि इस क्षेत्र में 100 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। क्षेत्र के गांवो में बाढ़ का पानी भरा जाने से कई परिवारों की गृहस्थी तबाह हो चुकी हैं। ऐसे में पीड़ित  परिवारों को  तत्काल सहायता राशि  मुहैया कराई जाए। 

ज्ञापन सौंपते समय किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष दानवीर भाटी,नगर कॉग्रेस अध्यक्ष संजीव अग्रवाल,आदिवासी ब्लाँक कॉग्रेस अध्यक्ष भेरू सिंह ,रविशंकर जाट ,राहुल तिवारी ,संतराम उइके,पिल्लू सिंह ,अर्जुन सिंह,रामनिवास मालवीय,लखन ककोडिया,उमेश इवने ,रामसिह कुमरे ,शैतानसिह उइके ,रामस्वरुप बरखडे ,मघेसिह ,ओमप्रकाश बरखडे,बलराम ,रतिराम परवडे ,संतोष सेन,दुर्गाप्रसाद कुमरे आदि उपस्थित थे ।
Share To:

Post A Comment: