खाद्य विभाग ने बाढ़ पीड़ितों तक प्रतिदिन पहुंचाए 20 हजार भोजन के पैकेट

नसरुल्लागंज, एमपी मीडिया पाइंट             

क्षेत्र में आई बाढ़ की विपदा के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भोजन सामग्री कराने के लिए 24 घंटे लगातार कार्य करते हुए अपनी सेवाएं दी। जिसका नतीजा यह रहा कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध हो सका। बाढ़ पीड़ितों के लिए नगर में चार गोपालपुर में खाद विभाग के द्वारा अलग-अलग व्यवस्था की गई थी और बाढ़ ग्रस्त ग्रामों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुंचाने का जिम्मा पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इस संबंध में खाद्य अधिकारी प्रकाश यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 29 अगस्त से ही एसडीएम दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में भोजन व्यवस्था का प्रारंभ कर दिया गया था। 

इस दौरान प्रारंभिक दो दिनों में नसरुल्लागंज गोपालपुर के साथ छिपानेर एवं तिलडिया में भी भोजन व्यवस्था प्रारंभ की गई और प्रतिदिन 20000 भोजन के पैकेट बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाए गए।
 गुरुवार को भी नसरुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व्यवस्था लगातार चलती रही। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में राजस्व एवं पंचायत अमले के माध्यम से इस व्यवस्था को सुचारू रूप से अंजाम दिया गया।

Share To:

Post A Comment: