मुख्यमंत्री करेंगे शुक्रवार को नसरुल्लागंज तहसील के गांवों का दौरा,
इस दौरान करेंगे बाढ़ पीड़ितों से चर्चा, पहुंचेंगे छीपानेर सहित 4 अन्य ग्राम भी...
नसरुल्लागंज(मध्यप्रदेश): एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त ग्राम छीपानेर, रानीपुरा,चौरसा खेड़ी एवं धोलपुर पहुंचेंगे और बाढ़ पीड़ितों से चर्चा करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को दोपहर 2:10 बजे ग्राम छीपानेर उड़न खटोला से पहुंचेंगे और बाढ़ से प्रभावित परिवारों से चर्चा कर यहां का भ्रमण करेंगे।
उसके बाद वह रानीपुरा, चौरसाखेड़ी,धोलपुर कार द्वारा जाएंगे। यहां पर वह बाढ़ पीड़ितों से चर्चा कर नुकसान का जायजा लेंगे। सायंकाल 6:00 बजे छीपानेर से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post A Comment: