बुधनी,  एमपी मीडिया पाइंट 

नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 बाशापुर  के नागरिकों ने आवास की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शैलेंद्र हिनोतिया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की पूर्व में सरकार द्वारा उन्हें इंदिरा आवास के अंतर्गत गडरिया नाला पर आवास पट्टे दिए गए थे  फोरलेन के निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर उन सभी को वहां से हटा दिया गया,

 तत्कालीन एसडीएम ने उन्हें मौखिक तौर पर 20 × 30 कुल 600 वर्ग फिट के भूखंड देने का आश्वासन दिया था परंतु आज तक ना तो उन्हें जमीनों के पट्टे दिए गए और ना ही कोई अधिकार पत्र मिला इस समस्या के चलते वहां के प्रभावित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास जैसी किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाया उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इससे पूर्व भी हम कई बार तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यह मांग कर चुके हैं।
यदि अब हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन के साथ-साथ पूरे परिवार के साथ चक्का जाम करने पर भी मजबूर रहेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र यादव, भूपेंद्र निमोदा, गुलाब सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, अतीक खान ,भवानी प्रसाद, विजय आदि अनेक नागरिक शामिल थे।
Share To:

Post A Comment: