खुदाई में निकला 1100 वर्ष पुराना शिवलिंग,
आष्टा निकट देवबड़ला में खुदाई के दौरान 1100 वर्ष पुराना शिवलिंग निकलने से भक्तों का लगा ताता ।
दिनेश शर्मा ,आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जावर निकट मेहतवाड़ा से लगा हुआ देवबड़ला अपने ऐतिहासिक होने की कहानी स्वयं बता रहा है , यही वजह है कि पुरातत्व विभाग बराबर अपने नियंत्रण में रख कर बराबर खुदाई करवा रहा है , खुदाई के दौरान अनिको ऐतिहासिक मूर्तिया यह पुरातत्व विभाग खुदाई कर निकाल चुका है । बहुत ही रमणीक स्थल नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बिलपान के बारे में बता दे कि यहां 2016 से पुरातत्व विभाग की टीम खुदाई कर रही इस खुदाई में कुछ अच्छी तो कुछ खंडित मूर्तियां निकली हैं लेकिन पहली बार बिना खंडित जलाधारी एवं शिवलिंग निकली है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह भगतजी व कुँ.विजेंद्रसिंह भाटी ने बताया
कनपेस्ट सर्विस कंपनी भोपाल द्वारा लगभग 51 फीट ऊंचा मंदिर बनाया गया है इसी मंदिर के आसपास पत्थर लगाने के लिए कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह की देखरेख में खुदाई के दौरान अति सुंदर लगभग 11:00 सौ साल पुराना शिवलिंग निकला है यहां शिवलिंग काले पत्थर का है जो कि बिल्कुल सुरक्षित निकला हुआ है कहीं से भी खंडित नहीं है क्षेत्र के लोगों को मालूम पड़ते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक् ओंकार सिंह भगतजी, जनपद सदस्य कुँ.भीष्म सिंह ठाकुर,
कुँ विजेंद्रसिंह भाटी,पुजारी संतोष गिरी, ओम प्रकाश शर्मा, फतेहसिंह चौबारा, शंकरसिंह ठाकुर, पं.गजानन आचार्य, देवकरण सिंह सरपंच आदि उपस्थित रहते हैं।
बाईट विजेन्द्र सिंह भाटी


Post A Comment: