10 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 288 ...

सीहोर 04 अक्टूबर ,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

     स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सीहोर जिले मे रविवार को 10 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

 नसरुल्लागंज के सुदामापुरी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बुदनी से 6 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो वार्ड नंबर 12 एवं 10 के निवासी हैं। सीहोर के हाउसिंग बोर्ड से 1 तथा कस्बा से 2 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 288 हो गई है। आज 40 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1300 हो गई है। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 34 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: