रेहटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई , एक लाख से अधिक रुपये का पकड़ा जुआ, 04 मोटरसाइकिल भी जब्त,
रेहटी, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के रेहटी थानांतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 जुआरी को न केवल रंगेहाथों पकड़ा बलकी उनके पास से एक लाख 3800 नगदी व 04 मोटरसाइकिल भी जब्त की।
रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि रविवार 04 अक्टूबर को सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के निर्देशन व एसडीओपी शंकरसिंह पटेल के मार्गदर्शन मे जुआ,शराब,सट्टा सहित कई अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत आज रेहटी पुलिस ने 07 जुआरियों को धरदबोंचा।
टीआई अरविंद कुमरे, प्रधान आरक्षक पदमसिंह जादौन, राजेश यादव, सुमेर सिंह आरक्षक भुवनेश्वर सैनिक महेश कीर के साथ मुखबीर की सूचना देलावाड़ी फॉरेस्ट नाके के पीछे जंगल पहुंचे, जहां घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए 1.कमलेश पिता प्रभुलाल 35 वर्ष निवासी अर्जुन नगर ओबेदुल्लागंज 2. ब्रजेश पिता अरविंद राय 40 वर्ष निवासी देवटिया थाना नूरगंज जिला रायसेन 3. सतपाल पिता गोवर्धन 28 वर्ष निवासी मालिवायां 4. मुकेश पिता घुड़ीया सिंह 35 वर्ष निवासी मालिवायां 5.विक्की पिता प्रमोद जयसवाल 20 वर्ष निवासी ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन 6. हाकम सिंह पिता निर्भय सिंह गुर्जर 38 वर्ष निवासी मण्डसहाय थाना नूरगंज जिला रायसेन 7. सोनू नागर पिता चुन्नीलाल नागर 28 वर्ष निवासी देवटिया थाना नूरगंज जिला रायसेन को गिरफ्तार किया एवं उनके कब्जे से व फड़ से कुल नगदी 103800 एवं चार मोटर सायकल जप्त की गयी। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।


Post A Comment: