आर्थिक तंगी से किसान ने की थी आत्महत्या,
पीड़ित परिजनों से मिला किसान मजदूर महासंघ...
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले ग्राम नापलाखंड़ी के किसान नंदूलाल के घर पहुंचकर परिजनों से चर्चा कर सांत्वना दी।
प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित सीहोर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम मुकाती ने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहे है। किसानों को सोयाबीन का भावांतर भुगतान नहीं किया गया है। इसी प्रकार पिछले वर्ष में अति वर्षा से खराब हुई खरीफ फसल का खराब का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
संभागीय सहमंत्री प्रहलाद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के लिए केवल लुभावनी घोषणा हीं कर रहीं है, मदद कुछ नहीं रही... किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसान आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाने को विवश हो रहे है।
मृतक किसान के पुत्र संतोष, रामेश्वर, सतीश ने बताया की घर में किसी प्रकार का कोई विवाद जैसे माहौल नहीं था पिता ने आर्थिक तंगी के कारण हीं इस तरह का कदम उठाया था। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सह मंत्री प्रहलाद सिंह, भगत सिंह जिला उपाध्यक्ष, मांगीलाल पटेल, बाबूलाल पटेल इछावर ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैयालाल,मंत्री देवकरण,पदम सिंह वर्मा, बिशन जलोदिया, देवनारायण, शिवचरण कैलाश नारायण आदि शामिल रहे।


Post A Comment: