17 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 318,
जिले मे दो ओर संक्रमित व्यक्ति की मौत

सीहोर 03 अक्टूबर ,2020

एमपी मीडिया पाइंट


 स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 17 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर नगर से 7 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जो एवन सिटी, वार्ड नंबर 21, बड़ियाखेड़ी, गुलजारी का बगीचा, हाउसिंग बोर्ड के निवासी है।

बुधनी के ट्रायडेंट क्षेत्र एवं वार्ड नंबर 12 से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

इछावर के सुभाष नगर से 1 व्यक्ति एवं नसरल्लागंज के बायागांव, लाड़कुई, वार्ड नंबर 23 के निवासी 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। श्यामपुर अर्न्तगत पाटन निवासी 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 318 हो गई है। आज 12 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1260 हो गई है।


2 संक्रमित व्यक्तियों के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। बुदनी अन्तर्गत रेहटी के वार्ड नंबर 2 निवासी एक महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई 74 वर्षीय उक्त महिला 13 सितंबर को पॉजीटिव आई थी। वहीं नसरुल्लागंज विकासखंड के महाग्राम जदीद निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति की भोपाल के एक निजी अस्प्ताल में मृत्यु हो गई। उक्त व्यक्ति की 15 सितंबर को रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 34 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: