बैरागढ़:  मामलें के तीनों आरोपी गिरफ्तार


भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट 

थाना बैरागढ़ अंतर्गत मध्यरात्रि मे घटित रेप कांड के तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के गुमशुदी रिपोर्ट उपरांत पुलिस हरकत मे आई ओर दुष्कर्म के आरोपियों को चंद घंटों मे ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मे लिप्त तीनों ही आरोपी बैरागढ़ निवासी हैं।


जानकारी अनुसार थाना बैरागढ़ में सूचक की रिपोर्ट पर दिनाँक 04 अक्टूबर 20 को रात्रि 01:17 बजे युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


 कायमी के बाद रात्रि लगभग ढाई बजे गुमशुदा थाने पर उपस्थित हुई व पुलिस को बताया कि उसे कुछ काम से जाना था इसलिए परिचित देवसिंह की एक्टिवा मांग कर ले गई थी,

 जब वह एक्टिवा वापस करने गई तो देवसिंह द्वारा उसके साथ छत पर लेजाकर जबरदस्ती की गई एवं अन्य दो दोस्तों ने भी साथ ले जाने में आरोपी का सहयोग किया।


थाना बैरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 580/2020 धारा 376, 323, 506, 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 एवं डीआईजी के निर्देश पर उक्त अपराध को चिन्हित अपराध की श्रेणी में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

1- देवसिंह राठौर पिता फूंदी लाल उम्र 40 साल निवासी ओल्ड डेरी फॉर्म के पास बैरागढ़।


2- कालू उर्फ गिरधर तनवानी उम्र 34 साल निवासी न्यू A 39 क्वाटर, हाई स्कूल के पीछे बैरागढ़।


3- आकाश मालवीय पिता किशन लाल मालवीय उम्र 21 साल निवासी नंदा नगर शिव मंदिर के पास कैलाश नगर बैरागढ़

Share To:

Post A Comment: