कहीं मुस्काये तो कहीं मुरझाये चेहरे... 


सीहोर ,  एमपी मीडिया पाइंट 

नगर पालिका परिषद के आगामी चुनावों के मद्देनजर की गई वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया के पूरी होते ही कुछ चेहरे मुस्कुरा का खिल उठे तो कुछ चेहरों पर मायूसी छा गई। जिला पंचायत के सभागृह में संपन्न आरक्षण प्रक्रिया में उपस्थित अधिकारियों सहित अन्य ने कोरोना की रोकथाम के लिए जारी नियमों अनुसार प्रक्रिया में भाग लिया। 

     नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही आवश्यकता अनुसार लॉट आरक्षण पर्ची 6 वर्षीय बालिका दिव्यांशी परिहार द्वारा निकलवायी जाकर आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की गई। जिसमें वार्ड नंबर 1 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड नंबर 4 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड नंबर 5 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड नंबर 6 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 7 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 8 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड नंबर 9 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 10 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 11 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड नंबर 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड नंबर 13 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 14 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड नंबर 15 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 16 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 17 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नंबर 18 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 19 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड नंबर 20 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नंबर 21 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 22 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 23 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 24 अन्य पिछड़ा वर्ग(मुक्त), वार्ड नंबर 25 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 26 अन्य पिछ़ड़ा वर्ग (महिला), वार्ड नंबर 27 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 28 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 29 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 30 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 31 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 32 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड नंबर 33 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड नंबर 34 अनारक्षित (महिला), वार्ड नंबर 35 अनुसूचित जाति (महिला), शामिल हैं।                         

Share To:

Post A Comment: