सीहोर जिले की थाना जावर पुलिस द्धारा अंधे कत्ल का खुलासा
सगा दामाद ही निकला अपनी सास का हत्यारा,
पत्नी को न भेजने से कुंठित था आरोपी,
घरपर हुए विवाद में की हत्या,
छिपते-छिपाते आया था महिला के घर आरोपी ,
सास को मार रकम,
जेवरात, मोबाइल आदि भी साथ ले गया था आरोपी,
आष्टा: एमपी मीडिया पाइंट
30 सितंबर 2020 को जावर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरखेडा मे एक महिला अपने घर पर कमरे के अन्दर फाँसी लगा ली है , सुचना पाते ही पुलिस तत्काल रवाना होकर ग्राम दरखेडा पहुँची तो महिला कि मृत्यु प्रथम द्रष्टया ही संदिग्ध परिस्थिति मे होना पाया गया फिर तत्काल एफएसएल सीहोर व वरिष्ठ अधिकारियो को जावर थाना प्रभारी द्वारा घटना से अवगत कराया गया । निरीक्षण करने पर पाया गया की अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के दोनो हाथो को हल्के पीले रंग के वायर से बाधकर गले मे सफेद रंग की रस्सी लपेटकर हत्या की गई है मृतिका कोशल्या बाई पत्नि ज्ञान सिह जाति लोहार उम्र 45-50 साल निवासी दरखेडा की लडकी रानी उर्फ राखी उर्फ वर्षा व लडके राहुल, रवि से पूछताछ की गई जिन्होने बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमारी माँ कौशल्या बाई की हत्या कर रकम / जेवरात चोरी कर ले गया है ।
शंका के आधार पर एक युवक को पकडा जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम ईश्वर पिता सिद्दुलाल उम्र 24साल जाति लोहार निवासी पलसावद थाना सुंदरसी जिला शाजापुर का होना बताया है आरोपी ने बताया कि पत्नी को ससुराल नही भेजने की बात पर सास और मेरे मध्य हाथापाई हुई और गुस्से मे आकर कौशल्याबाई का सिर पकडकर दीवाल पर जोर से मारा जिससे वह बेहोश सी होकर कमरे के फर्श पर गिर गई इसके बाद बिजली के वायर से अपनी सास के दोनो हाथो को कसकर बाध दिए थे और बाथरूम से कपडे बाधने वाली रस्सी खोलकर सास के गले मे चार बार लपेट कर जोर से खीचकर गठान लगा दी थोडी देर बाद सास की मौत हो गई फिर बिस्तर पेटी मे रखे छोटे काले रंग के बैग मे रखे जेवरात निकाले और वहाँ से फरार हो गया । स्थति स्पष्ट होते ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान आरोपी के घर से बरामद किया ।
जिला पुलिस कप्तान सीहोर


Post A Comment: